सोमवार, 24 अगस्त 2015

5000 स्कूलों में रसोई गैस से बनेगा मिड-दे मील

पटना| राज्य के पाँच हजार प्रारंभिक स्कूलों में रसोई गैस से मिड दे मील बनेगा। इस योजना में राज्य के सभी जिले शामिल है
इसके लिए जल्द ही गैस का कॉमर्शियल कनेक्शन लिया जाएगा। जिलो को निर्देश दिया गया है की स्कुल से बात कर के उन्हें कनेक्शन दिलवाएं ताकि जल्द यह योजना शुरू हो सके।
मिड - डे मिल के निदेशक संजीवन सिन्हा ने कहा की शुरू में पाँच हजार स्कुलो में यह सुविधा मिलेगी।
बाद में अन्य स्कुलो को भी शामिल किया जायेगा।
इंडिअन आयल और एचपीसीएल कंपनी  इस बात के लिए राजी ही गई है की कनेक्शन के लिए वे सिक्युरिटी मनी नहीं लेंगी।
विदित हो की 72 हजार स्कुलो में मिड- डे मील बनता है। एक से कक्षा आठ तक के रोजाना डेढ़ करोड़ बच्चे मिड-डे मील खाते है।
सिलेंडर पर केंद्र नहीं देगी अनुदान :-
उधर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है की मिड -डे मील बनाने के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर पर मिलने वाला अनुदान अब नहीं दिया जायेगा।