बुधवार, 29 जुलाई 2015

दुनिया के टॉप 10 सुपर ह्यूमन्स आप पड़ के हैरान रह जायेंगे।

  1. स्टील चबाने से लेकर दातों से ट्रेन खींचने तक.. ये हैं दुनिया के 10 सुपर ह्यूमन
दुनिया में सुपर हीरो की कहानियां हमेशा से सुनी-सुनाई जाती रही हैं, लेकिन आपको ताज्जुब हो सकता है कि कई सुपर हीरो असल में भी रहे हैं। आज इस पैकेज में हम आपको दुनियाभर के ऐसे ही 10 सुपर पावर वाले सुपर हीरो से रूबरू करा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सुपर हीरो के पास जन्म से ही ऐसी अजीबोगरीब शक्ति है जिसे साइंटिस्ट भी नहीं समझ पाए हैं।

मिस्टर टीथ
मलेशिया के रहने वाले राथाकृष्णन वेलु का दांत इन्हें सुपर पावर का खिताब देता है। वेलु अपने दांत से पूरी ट्रेन खींचते हैं। इसके लिए दुनिया भर का कई रिकॉर्ड इनके नाम हो चुका है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, वेलु ने 2008 में 260 टन वजन वाली ट्रेन को 13 फीट तक अपने दांतों से खींचा।

मिस्टर ईटर
फ्रांस के माइकल लोटिटो के पेट की मोटाई एक औसत आदमी के पेट से दोगुनी है। इनके पेट में पचाने की अद्धुत शक्ति है। माइकल अब तक मेटल, ग्लास, और प्लास्टिक खाकर पचा चुके हैं।

लाइअन विस्पर
साउथ अफ्रीका में रहने वाले केविन रिचर्डसन के पास ऐसी शक्ति है कि वे खूंखार जानवरों से बातचीत कर सकते हैं। शेर, चीता और ऐसे ही कई खूंखार जंगली जानवरों के बेहद पास जाकर वे इशारों में बात करते हैं। केविन इन जानवरों के साथ खेलते भी हैं।

टॉर्चर किंग
अमेरिका के टिम क्रिडलैंड के शरीर में ऐसी शक्ति है कि उन्हें कभी दर्द नहीं होता। इनके उपर दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने स्टडी की, लेकिन किसी को इसके पीछे की वजह समझ नहीं आई। अमेरिका में टिम इस क्षमता को शो में भी पेश करते हैं।

मैग्नेटिक मैन
मलेशिया के 70 साल के लिऊ थो लिन अपने शरीर के पास किसी भी मेटल ऑब्जेक्ट को खींच सकते हैं। लिऊ के पास इतनी मैग्नेटिक पावर है कि वे इससे कारों को भी कंट्रोल कर लेते हैं।

आई पॉपिंग मैन
ब्राजील में रहने वाले क्लॉडियो पिंटो के पास ऐसी पावर है कि वे अपनी आंखों को 4 सेंटीमीटर तक बाहर निकाल लेते हैं। मतलब करीब 95 फीसदी आंख बाहर आ जाती है। दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति अब तक ऐसा नहीं कर सका है। इसलिए पिंटो को सुपर पावर माना जाता है।

रबर ब्वॉय
अमेरिका में रहने वाला डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ को लोग रबर ब्वॉय के नाम से भी जानते हैं। इनका शरीर ही इन्हें सुपर पावर बनाता है। स्मिथ अपने शरीर को जैसे चाहें, वैसे मोड़ सकते हैं। इन पर अमेरिका में कई टीवी सीरियल भी बनाए गए हैं।

द ब्रेन
लंदन में रहने वाले डेनिल टैमेट अंग्रेजी राइटर हैं। लेकिन इनकी मेमोरी पावर इतनी ज्यादा है कि इन्होंने वर्ल्ड मेमोरी चैम्पियनशिप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पल भर में भारी भरमक मैथेमैटिकल इक्वेशन सुलझाने के लिए भी इन्हें जाना जाता है।


  1. आवाज से देखने वाला

रेटिना कैंसर की वजह से अमेरिका के बेन अंडरवुड की तीन साल की उम्र में आंख निकालनी पड़ी। लेकिन इसके बाद बेन ने आवाज के जरिए आसपास मौजूद चीजों को समझने में महारत हासिल कर ली। बेन ने बिना किसी सहायता के एक सामान्य आदमी की तरह बाकी जिंदगी जी। 2009 में कैंसर के एक दूसरे हमले में उनकी मौत हो गई।
द मैन हू नेवर स्लीप्स

वियतनाम के 64 साल के थाई एन साल 1973 के बाद कभी सोए नहीं हैं। लेकिन इनके शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। थाई पर भी दुनिया के वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया है, लेकिन कोई साफ-साफ कारण नहीं जान सका। इसके बाद कई लोग इन्हें सुपर पावर ह्यूमन मान चुके हैं।